चाईबासा, सितम्बर 13 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी सेंट्रल कैंप स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर पूजा कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह,उपाध्यक्ष कृष्णा थापा,कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कौर,सचिव राजू चातोंबा व नीरज बिरुवा, सह-सचिव सुजय दत्त व रितेश्वर प्रसाद,कोषाध्यक्ष जय गुरुंग और पंकज ठाकुर को बनाया गया है।समिति में ओम बहादुर,सूरज सिंह, संजय भौमिक, दुलाल,अर्जुन थापा, सूरज गोप,समा पूर्ति को भी शामिल किया गया है।बैठक में समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण,व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आपसी सहमति बनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...