चाईबासा, जुलाई 9 -- Chaibasa News: नोवामुंडी। नोवामुंडी प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रांगण में बुधवार को उन्नति के पहिये योजना अंतर्गत प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा की उपस्थिति में 317 छात्रों के बीच साइकिल वितरण किया गया।जिसमें 162 छात्र व 155 छात्राएं शामिल थी।साइकिल प्राप्त करने वाले छात्रों में जामपानी उत्क्रमित हाई स्कूल के 52,बड़ापासेया उत्क्रमित हाई स्कूल के 70,जेटेया प्लस टू उत्क्रमित हाई स्कूल के 104,लोकेसाई उत्क्रमित मिडिल स्कूल के 23 और कोटगढ़ उत्क्रमित मिडिल स्कूल के 68 छात्रों का नाम शामिल है।साइकिल वितरण शिविर में बीडीओ पप्पू रजक,किरीबुरू पूर्वी पंचायत भाग के मुखिया मंगल गिलुवा,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार,शिक्षक अरबिंद ठाकुर समेत विभिन्न स्कूल के स्कूली शिक्षक व छात्र मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जिले में 1,223 छात्र-छात्राओं को मिल...