Chaibasa News: नोवामुंडी में हाथियों के झुंड ने तोड़ा घर
चाईबासा, सितम्बर 23 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। वन प्रक्षेत्र के कांतोड़ेया गांव में सोमवार आधी रात को 16 की संख्या में जंगली हाथियों की झुंड ने छोटा सिरका के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। जंगली हाथियों ने घर में रखे धान व चावल को खाने के बाद घरेलू संपत्ति को नष्ट कर दिया। जंगली हाथियों की आहट सुनते ही कमरे में सो रहे सभी दस लोगों ने कमरे के एक कोने में छिपकर जान बचाई। घटना के समय एक ही कमरे में छोटा सिरका,पत्नी शुरू सिरका,उनकी मां जेमा सिरका, दुधमुहे दो वर्षीय बेटे संको सिरका के अलावा, सुखराम सिरका,पत्नी मेचो सिरका,बेटे बीरसिंह सिरका,कानू सिरका,तुरी सिरका,बाटू सिरका गहरी नींद में सो रहे थे। जंगली हाथियों के आने की आहट मिलते ही सभी लोग नींद से जाग गए। हाथियों ने करीब आधे घंटे तक काफी उत्पात मचाया इसके बाद गांव वाले की शोरगुल सुनकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.