Chaibasa News: नोवामुंडी बाजार में मां दुर्गा का प्राण प्रतिष्ठा को निकली कलश यात्रा
चाईबासा, जुलाई 4 -- Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी में भक्ति और आस्था के साथ बाजार परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में मां भगवती दुर्गा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से निकाली गई कलश यात्रा में सैंकड़ो महिलाएं सर पर कलश लेकर शामिल हुई। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में आसपास के बड़े, बुजुर्ग और बच्चे शामिल होकर उड़िया तालाब घाट पहुंचे। यहां मंदिर के पुरोहितों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा कर पवित्र जल को कलश में भरा गया। जय माता दी और जय मां दुर्गा के जयकरों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद कलश यात्रा शहर के मुख्य सड़कों से होकर मंदिर परिसर पहुंची जहां विधिवत पूजा कर कलश की स्थापना की गई। यह भी पढ़ें- Adityapur News: शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरु, निकली कलश यात्रा मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.