चाईबासा, सितम्बर 23 -- Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस और 5 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चल रहे टाटा स्वयंसेवा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को टाटा स्टील के स्वयंसेवकों और नोवामुंडी बाजार समिति द्वारा संयुक्त रूप से नोवामुंडी बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान की प्रक्रिया अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे,सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में जमा कचरे को एकत्र कर उसका उचित निपटान किया गया।

प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति इस अवसर पर एडमिनिस्ट्रेशन हेड निशिकांत सिंह ने कहा कि टाटा स्टील अपने कर्मचारियों को वर्ष में 8 घंटे समाज का सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प...