Chaibasa News: नोवामुंडी बस्ती में 60 को बना लर्निंग लाइसेंस
चाईबासा, जुलाई 8 -- Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। परिवहन कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत नोवामुंडी बस्ती पंचायत भवन में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनके पंचायत पर ही परिवहन विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। शिविर के दौरान कुल 86 आवेदकों ने भाग लिया। इनमें से 60 आवेदकों का लर्निंग लाइसेंस स्वीकृत करते हुए उन्हें तत्काल लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया, जबकि एक आवेदक कंप्यूटर आधारित लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में सफल नहीं हो सका। जिला परिवहन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि परिवहन विभाग द्वारा पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर लगाए जा रहे इन विशेष शिविरों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.