Chaibasa News: नोवामुंडी को नगर निकाय में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध, आंदोलन की चेतावनी
चाईबासा, अगस्त 13 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी आदिवासी एसोसिएशन भवन में बुधवार को एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम हेम्ब्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी क्षेत्र को नगर निकाय में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि सरकार की ओर से नोवामुंडी, झींकपानी, गुवा और मनोहरपुर को नगर निकाय में शामिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों से मंतव्य मांगा गया है। उन्होंने कहा कि नोवामुंडी आदिवासी-मूलवासी बहुल क्षेत्र है, जहां पीढ़ियों से ग्राम सभा और पारंपरिक व्यवस्था के तहत सामाजिक शासन चलता आ रहा है। नगर निकाय में शामिल किए जाने से पंचायत और ग्राम सभा के अधिकार कमजोर होने के साथ-साथ आदिवासी-मूलवासियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.