Chaibasa News: नुईया गांव में जहरीले सांप ने महिला को डसा, सेल अस्पताल में चल रहा इलाज
चाईबासा, नवम्बर 7 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव में शुक्रवार देर शाम एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। घायल महिला की पहचान फुलमनी मुंडू के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल गुवा स्थित सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। इस संबंध में घायल महिला फुलमनी मुंडू ने बताया कि वह अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर जा रही थी। इसी दौरान अनजाने में उसका पैर एक सांप पर पड़ गया। इससे सांप ने उसके पैर में डस लिया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला को डसने वाला सांप रसेल वाइपर बताया जा रहा है। इस सांप के शरीर पर सफे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.