Chaibasa News: नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चाईबासा, अगस्त 18 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी व नाग पंचमी के अवसर पर गुवा के तीनों प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के समीप शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने सुबह करीब 4 बजे से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। नाग पंचमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र, दूध एवं पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, योग नगर स्थित शिवालय में तीसरी सोमवारी नाग पंचमी के अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: तीसरी सोमवारी नाग पंचमी पर गुवा के तीनों शिवालयों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.