Chaibasa News: नहीं पहुंचे अधिकारी, पदापहाड़ में ग्राम सभा स्थगित, रैयतों ने की रेलवे के खिलाफ नारेबाजी
चाईबासा, अक्टूबर 23 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। डांगुवापोसी से जुरूली स्टेशन तक करीब 42 किमी तीसरी और चौथी लाइन बिछाने के लिए रैयतों से राय-मशविरा लेने के लिए गुरुवार को पदापहाड़ गांव के मुंगड़ू साई टोला में ग्रामसभा आयोजित की गई थी, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति में स्थगित करना पड़ा। रेलवे विभाग की ओर से रैयत जमीन अधिग्रहण के पहले ग्राम सभा में विचार सुनने के लिए काफी संख्या में पुरुष व महिला रैयत सुबह दस बजे निर्धारित ग्रामसभा स्थल में पहुंचे हुए थे। ग्रामसभा में जिले से भू-अर्जन पदाधिकारी, रेलवे विभाग के संबंधित अधिकारी, नोवामुंडी प्रभारी सीओ, क्षेत्रीय मानकी समय पर पहुंच नहीं सके। ग्रामसभा में उपस्थित रैयतों ने अधिकारियों की इंतजार के चार घंटे बाद दो बजे ग्राम सभा स्थल से उठकर चले गए और आक्रोश जताते हुए नारेब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.