Chaibasa News: नशा और गलत संगत से बच्चों को दूर रखने को लेकर ग्रामीणों की विशेष बैठक
चाईबासा, अगस्त 23 -- Chaibasa News: गुवा। बच्चों को नशे की लत और गलत गतिविधियों से दूर रखने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बिरसानगर टू स्थित चौराहे पर ग्रामीणों की विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ठाकुरा गांव के मुंडा बुधराम चाम्पिया, समाजसेवी प्रशांत चाम्पिया और बबलू चाम्पिया ने की। वक्ताओं ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों और संगत पर विशेष नजर रखने तथा उन्हें नियमित स्कूल भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों को भी नशामुक्त जीवन अपनाना चाहिए। बैठक में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटनाओं पर भी चिंता जताई गई। ग्रामीणों ने ऐसे मामलों की सूचना तत्काल अभिभावकों और प्रशासन को देने तथा सामाजिक निगरानी मजबूत करने की बात कही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.