चाईबासा, अक्टूबर 19 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा के रामनगर स्थित दुर्गा मंडप में नवरात्रि के आठवें दिन रविवार को मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। महाअष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी। रामनगर दुर्गा पूजा मंडप में पूजा करा रहे पंडित मलय पाणिग्राही ने बताया कि नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मां महागौरी की आराधना करने से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।वहीं, यह भी पढ़ें- Chaibasa News: नवरात्रि की अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा-अर्चना, दुर्गा पंडालों में उ...