चाईबासा, सितम्बर 26 -- Chaibasa News: चाईबासा। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक 'वंदे मातरम्' के 150वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर शुक्रवार को मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय, चाईबासा के प्रांगण में 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम के अंतर्गत वंदे मातरम् सामूहिक गायन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के दिशा-निर्देश एवं आदेशानुसार पूरे देश में चल रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के आचार्यों ने छात्रों को वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया।11:00 बजे जैसे ही सामूहिक गायन शुरू हुआ, पूरा विद्यालय परिसर 'वंदे मातरम्' की ध्वनि से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- 14 स्कूलों मे 3524 ने एक साथ गाया वंदे मातरम् सैकड़ों छ...