चाईबासा, अक्टूबर 16 -- Chaibasa News: चाईबासा। दुर्गा पूजा दौरान प्रतिमा विसर्जन स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मियों, वार्ड पार्षदों, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर परिषद और पूजा समितियों के आपसी समन्वय से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: नप ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के साथ चलाया सफाई...