चाईबासा, अक्टूबर 25 -- Chaibasa News: गुवा। समाजसेवी मांगता सुरीन के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके निधन के कारण मानकी-मुंडा एवं रैयत श्रमिक संघ ने गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ 26 अक्तूबर 2026 को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन एवं जनरल ऑफिस घेराव कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सारंडा पीढ़ के मानकी सुरेश चाम्पिया की अध्यक्षता में गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और जनरल ऑफिस घेराव की तैयारी की गई थी। इसी बीच शनिवार सुबह रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान समाजसेवी मांगता सुरीन के निधन की खबर मिली। इसके बाद संघ ने शोक के मद्देनजर प्रस्तावित कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: समाजसेवी मांगता सुरीन के निधन पर शोक, 26 अक्टूबर का धरना-प्रदर्शन स्थगित

हिंदी हि...