Chaibasa News: धनतेरस पर बिरसा नगर को मिला नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों के घरों में लौटी रोशनी
चाईबासा, नवम्बर 7 -- नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति बहाल Chaibasa News: गुवा। धनतेरस के शुभ अवसर पर बिरसा नगर के ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर मिलने से उनके घरों में एक बार फिर रोशनी लौट आई। पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण अंधेरे में रहने को विवश करीब 200 परिवारों को इससे बड़ी राहत मिली है। ज्ञात हो कि सेल प्रबंधन द्वारा विस्थापन के बाद बिरसा नगर के ग्रामीणों के लिए नए आवास बनाकर करीब 200 परिवारों को रहने की व्यवस्था की गई थी। इन परिवारों को सरकारी स्तर पर बिजली की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन लगभग 15 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों ने अपनी समस्या नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.