चाईबासा, अक्टूबर 16 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, यातायात बाधा अथवा अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए सभी स्तरों पर पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित फ्लैग मार्च आयोजित करने का निर्देश दिया गया। जिले में दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं...