चाईबासा, सितम्बर 10 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। मिलन क्लब भट्टीसाई में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अशोक दास ने की। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के लिए आकर्षक एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना है। इसके अलावा पूजा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मिलन क्लब भट्टीसाई में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन इस अव...