चाईबासा, अक्टूबर 14 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा से जुड़े पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने बकाया वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। कर्मचारियों ने 14 अक्टूबर को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव तथा पशुपालन निदेशक को मांग-पत्र सौंपकर लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की।मांग-पत्र के अनुसार, विभाग के कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन भुगतान में देरी से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार के समय घरेलू खर्चों का प्रबंधन भी मुश्किल हो रहा है।कर्मचारियों ने पशु चिकित्सक संवर्ग के पुनर्गठन के बाद तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मियों के साथ कथित भेदभाव का मुद्दा भी उठाया। उन...