चाईबासा, जुलाई 14 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। प्रखंड के तोनांगहातु गांव से आईटीआई कॉलेज जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर होने से छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब सड़क के कारण कई हादसे भी हो चुके हैं। वर्ष 2019-20 में बनी यह सड़क कुछ ही वर्षों में बदहाल हो गई। यह मार्ग आईटीआई कॉलेज के अलावा कई गांवों को भी जोड़ता है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सड़क के लिए डीएम से पीएम तक गुहार, फिर भी मरम्मत का इंतजार ग्रामीणों और छात्रों ने जिला प्रशा...