चाईबासा, अक्टूबर 12 -- ग्राम सभा में नए मुंडा का चयन Chaibasa News: गुवा । ग्राम तिरिलपोसी में सोमवार को नारायण बोदरा की अध्यक्षता में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के मुंडा के कार्यों एवं कार्यशैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान मुंडा बृजमोहन बांकिरा अपने निजी कार्यों एवं व्यस्तताओं के कारण गांव के सामाजिक और सामुदायिक कार्यों के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। इस मुद्दे पर ग्राम सभा के सदस्यों ने गहन विचार-विमर्श किया। गांव के हित और सामुदायिक कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए बृजमोहन बांकिरा को पद से मुक्त कर नए मुंडा का चयन करने पर सहमति बनी।ग्राम सभा में उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से गोमाय गुड़िया को नए मुंडा तथा सिंघा जतरमा को डाकुआ के रूप में चयनित ...