चाईबासा, जुलाई 31 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड के दूधबिला पंचायत के अंतर्गत ताड़ेया गांव के हमसदा टोला में मलेरिया पैर पसार चुका है। मलेरिया के चपेट में आने से एक सप्ताह के भीतर दो बच्चे की मौत हो चुकी है, जबकि मलेरिया से आधे दर्जन बच्चे बीमार हैं। मलेरिया से मरने वाले में कृष्णा सिरका के दो वर्षीय बेटे दामू सिरका व बामिया सिरका के ढाई वर्षीय बेटी रासी सिरका का नाम शामिल है। दामू सिरका का निधन 24 जुलाई और रासी सिरका का निधन 28 जुलाई रात को हुई है। गांव में जुरा सिरका के एक ही परिवार के तीन वर्षीय बेटे दामू सिरका,चार वर्षीय बेटी राधी सिरका और आठ वर्षीय बड़े बेटे मानसिंह सिरका मलेरिया बुखार की चपेट में है। यह भी पढ़ें- Etah News: तीन नए मलेरिया पॉजिटिव निकले, पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम दिउरी साई के चांदनी सिरका,द...