चाईबासा, अगस्त 29 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत तांबो चौक निवासी कपड़ा विक्रेता रितेश सिंह कुंटिया ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। जिसमें वीआईपी कॉलोनी निवासी मनीष उर्फ नन्द किशोर ठाकुर व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। 27 अगस्त को दर्ज मामले में बताया गया है कि 25 अगस्त को रात के लगभग 8:30 बजे रितेश तांबो चौंक स्थित अपना कपड़ा दुकान बंद कर खाना खाने गया था। जब वापस आया तो देखा कि उसके दुकान के बाहर नन्द किशोर ठाकुर और एक अन्य युवक नशा कर रहे थे। जब रितेश ने मना किया तो दोनों ने मारपीट करने लगे। इसी दौरान उक्त दोनों ने और 10 से 15 लड़कों को बुला लिए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: महिलाओं से छीटाकशी करने में मुकदमा सभी ने मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिए। इसके बाद मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया गया है।...