चाईबासा, जुलाई 6 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम में रविवार को मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दब कर महिला की मौत हो गई। घटना सुबह सात बजे तांतनगर के बामेहातु गांव में घटी। मृतक सुखमति बानरा दिव्यांग थी। जानकारी के मुताबिक, बामेहातु में सुखमति बानरा रविवार सुबह 7 बजे घर के बाहर मुंह धो रही थी। इसी दौरान उसके ऊपर मिट्टी की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले गये। अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह नौ बजे की उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लगातार दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत इससे मिट्टी से बने दीवार भीग कर नरम हो गयी थी और यह गिर पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...