चाईबासा, अगस्त 7 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। नगर परिषद चाईबासा द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए साफ-सफाई एवं फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से सभी वार्डों में नियमित रूप से सफाई कार्यों की निगरानी की जा रही है। नगर परिषद चाईबासा ने डोर टू डोर कचरा संग्रह व नालियों की सफाई के लिए हेल्प लाइन नंबर 9304222524 जारी किया। प्राप्त शिकायतों पर नगर परिषद की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके। इसी क्रम में नगर परिषद की स्वच्छता टीम द्वारा नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में घर-घर जाकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रह किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई एवं फॉगिंग, जलजमाव की सूचना के लिए सार्वजनिक संपर्क नंबर- 9304222524 जारी साथ ...