Chaibasa News: डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई एवं फॉगिंग, जलजमाव की सूचना के लिए सार्वजनिक संपर्क नंबर- 9304222524 जारी
चाईबासा, अगस्त 6 -- Chaibasa News: चाईबासा। नगर परिषद चाईबासा ने वर्षा ऋतु के दौरान शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक स्वच्छता एवं फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है। सभी वार्डों में नियमित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, मुख्य सड़कों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों की सफाई के साथ नालियों की भी नियमित सफाई कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है, ताकि जलभराव की समस्या न हो।डेंगू, मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए संवेदनशील और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराई जा रही है। नगर परिषद लोगों को घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा स्वच्छता बनाए रखने के प्रति भी जागरूक कर रही है।नगर परिषद ने जलजमाव, नालियों के अवरुद्ध होने, कचरा उठाव या स्वच्छता संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.