चाईबासा, जुलाई 2 -- Chaibasa News: गुवा। अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर झारखंड मज़दूर संघर्ष संघ, किरीबुरू एवं मेघाहातूबुरू इकाई ने किरीबुरू जनरल अस्पताल के चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान तीनों पालियों में कार्यरत डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ और डायरी भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम पाली के चिकित्सक डॉ. मधुसूदन दास के सम्मान से हुई, जबकि समापन रात्रि पाली के डॉ. मनोज कुमार को सम्मानित कर किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर समाज के लिए जीवनरक्षक योद्धा हैं और स्वस्थ कर्मचारियों के माध्यम से खदानों के उत्पादन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मेघाहातूबुरू इकाई ने सामुदायिक भवन में भी चिकित्सकों का सम्मान किया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन वहीं अस्पताल परिसर में पौधारोप...