चाईबासा, अगस्त 15 -- Chaibasa News: चाईबासा। जिला परिवहन पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम गौतम कुमार एवं थाना प्रभारी हाटगम्हरिया के नेतृत्व में हाटगम्हरिया-जैंतगढ़ मुख्य मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खनिज परिवहन कर रहे कुल 60 वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में परिवहन एवं खनन से संबंधित दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर 14 वाहनों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने खनिज परिवहन में लगे वाहन मालिकों एवं चालकों से सुरक्षित एवं नियमसम्मत परिवहन करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...