चाईबासा, अक्टूबर 30 -- Chaibasa News: गुवा। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुवा के कक्षा दसवीं 'बी' के छात्र रोहित गागराई ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और पश्चिमी सिंहभूम जिले का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के अंडर-19 बालक वर्ग में रोहित ने ऊंची कूद (हाई जंप) और त्रिकूद (ट्रिपल जंप) में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों के डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।रोहित की इस दोहरी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में उनका बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि के पीछे कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल ...