चाईबासा, सितम्बर 17 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा के नानक नगर में गणेश पूजा हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुनीता दास की अध्यक्षता में पूजा समिति की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: डांस प्रतियोगिता में सोनाली सिंकू और एमडीएस ग्रुप रहे प्रथमप्रतियोगिताएँ एकल डांस प्रतियोगिता में सोनाली सिंकू ने प्रथम, आराध्या दास ने द्वितीय और राजकुमार माहाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में एमडीएस ग्रुप प्रथम, एलएसपी ग्रुप द्वितीय और एमएमजी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में माधुरी मुंडारी एवं इशिका यादव विजेता रहीं। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोग...