Chaibasa News: डांस नाइट-3 प्रतियोगिता में जमशेदपुर के मुसाफिर बने विजेता
चाईबासा, अक्टूबर 22 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। दुर्गा पूजा के अवसर पर कारोकुंज-1 में आयोजित डांस नाइट-3 प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। डांस नाइट-3 प्रतियोगिता में जमशेदपुर के मुसाफिर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, जमशेदपुर के मोनू स्वासी दूसरे स्थान पर रहे। ओडिशा के जोड़ा के एक्स-2 ब्रदर्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सूरज गोप चौथे और चिंग पांचवें स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: राधानगर पहाड़ी दुर्गा मंदिर में डांस प्रतियोगिता सभी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.