Chaibasa News: ठेका मजदूरों के शोषण के खिलाफ झारखंड मजदूर यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
चाईबासा, अक्टूबर 3 -- Chaibasa News: गुवा। सेल के ठेकेदारों द्वारा ठेका मजदूरों के कथित शोषण को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान किए जाने के आरोप में झारखंड मजदूर यूनियन ने ठेकेदारों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार देर शाम गुवा बाजार स्थित यूनियन कार्यालय में ठेका मजदूरों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री हेमराज सोनार ने कहा कि गुवा रेलवे साइडिंग में कार्यरत मजदूरों को ठेकेदारों द्वारा न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।मामले की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सहायक श्रम आयुक्त चाईबासा, सेल गुवा प्रबंधन तथा सेल के उच्च अधिकारियों को पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.