चाईबासा, अक्टूबर 26 -- ठाकुरा गांव की बुनियादी समस्याओं पर ग्रामीणों की बैठक Chaibasa News: गुवा । नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के बैनर तले यूनियन कार्यालय में बैठक की। बैठक में गांव की बुनियादी समस्याओं को लेकर सेल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई गई। ग्रामीणों ने स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए जल्द ही जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।बैठक की अध्यक्षता के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सेल प्रबंधन ठाकुरा गांव में स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं को नजरअंदाज कर रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण कई बार सेल प्रबंधन के साथ बैठक कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक धरातल पर कोई ठोस पहल नहीं की ...