चाईबासा, जुलाई 9 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कांकुसी गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 35 वर्षीय रेंडो देवगम की मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय शिव शंकर लामाय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की है। बताया गया कि दोनों गांव की एक पुलिया पर बैठे थे, तभी तेज गति से आए ट्रैक्टर ने पुलिया को टक्कर मार दी। हादसे में रेंडो देवगम ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि शिव शंकर पुल के नीचे गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को सदर अस्पताल लाई, जहां चिकित्सकों ने रेंडो को मृत घोषित कर दिया। घायल शिव शंकर का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...