Chaibasa News: टोंटो में छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से मारकर हत्या कर दी
चाईबासा, अगस्त 14 -- Chaibasa News: टोंटो थाना अंतर्गत पेरेतोल चैकमसाइ में एक छोटे भाई के द्वारा बड़े भाई की इटा पत्थर से मार कर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की सुबह की है। जानकारी के अनुसार मृतक 39 वर्षीय टुकरू गोप उर्फ मुकेश गौड़ और छोटे भाई मंगल सिंह नायकों के बीच घर और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को सुबह लगभग 8 बजे मृतक टुकरू गोप घर पर अकेला था,उसकी पत्नी सामान लाने के लिए दुकान गई थी।उसी समय छोटा भाई मंगल सिंह नायकों आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।इसी बीच मंगल ने इटा और पत्थर से मार कर बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई । परिजनों ने बताया कि घर और जमीन को लेकर दोनों भाइयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.