चाईबासा, अक्टूबर 26 -- Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता कोटगढ़ पंचायत अंतर्गत ग्राम टोंटोपोसी में रविवार को मां लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर महिला समूह की अहम भूमिका रही। कातिकोड़ा के निकट स्थित तालाब से विधि-विधान के साथ पूजा कर 40 महिलाओं द्वारा कलश लाया गया और मां की प्रतिमा की स्थापना की गई।उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप, विनीत कुमार गोप सहित महिला समूह की सभी महिलाओं ने संयुक्त रूप से फीता काटा। पंडाल में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया।इसके साथ-साथ महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है।जिसमें छोटे बच्चों के लिए बूगी बूगी का आयोजन किया जाएगा।यहां यह भी पढ़ें- Purnia News: सज गया मां लक्ष्मी का दरबार, पांच दिवसीय पूजा और मेला शुरू पर लक...