Chaibasa News: टोंटोः फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
चाईबासा, नवम्बर 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। टोंटो थाना क्षेत्र के लिसिया गांव के पास शनिवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान दोकट्टा गांव निवासी रवि शंकर मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, रवि शंकर शुक्रवार सुबह नहाने के लिए गांव के तालाब गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह लिसिया गांव के ग्रामीणों को एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। इसकी सूचना दोकट्टा गांव तक पहुंची। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान रवि शंकर मुंडा के रूप में की। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: टोंटो थाना पुलिस ने लिसिया से एक युवक का शव फांसी से लटक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.