चाईबासा, जुलाई 6 -- Chaibasa News: चाईबासा। प्रथम स्व. रीता सिन्हा मेमोरियल फ्लड लाइट त्रिदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में टीवीएस-11 ने ब्लू थंडर को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने टॉस कर और बल्लेबाजी कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। समापन समारोह में सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया, जबकि उपविजेता टीम को पूनम रंजन ने सम्मानित किया। नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने टूर्नामेंट को हर वर्ष और बेहतर तरीके से आयोजित करने का भरोसा दिया। प्रतियोगिता में झारखंड और ओडिशा की कुल 30 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज को ...