चाईबासा, जुलाई 31 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। टाटा स्टील के सेंट्रल कैंप क्वार्टर संख्या 8 (190) का ताला तोड़कर नकद 2.60 लाख रुपये, सोने एवं चांदी के गहने समेत छह लाख रुपये की चोरी कर ली गई। मामले को लेकर तूफान सनपुरिया ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। नोवामुंडी थाने में शिकायत आते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। तूफान ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ 27 जुलाई को जमशेदपुर गए थे। 28 जुलाई की रात को चोरों ने दरवाजे का ताले तोड़कर घर पर रखे सामानों को ले गए। 29 जुलाई को सुबह सिक्युरिटी विभाग ने सूचना देकर बताया कि उनके क्वार्टर में चोरी हो गई है। चोरी की घटना सुनते ही 29 जुलाई को सुबह जमशेदपुर से परिवार के साथ नोवामुंडी क्वार्ट...