चाईबासा, नवम्बर 27 -- Chaibasa News: नोवामुंडी। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में गुरुवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों और विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के महत्व व मूल्यों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने कहा भारतीय संविधान केवल नियमों का संकलन नहीं, बल्कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने वाला हमारा मार्गदर्शक ग्रंथ है। विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों को अपने आचरण और जीवन में उतारना चाहिए।कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र देव ने संविधान की प्रस्तावना पर चर्चा करते हुए सभी को सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण करवाया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: संविधान दिवस पर डीएवी बरकाकाना में युवा संसद का आयो...