चाईबासा, सितम्बर 26 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को झींकपानी प्रखंडों में विशेष आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को बुजुर्गों के घर और गांव के करीब पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिविरों में कुल 86 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकीय जांच के बाद जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क आयुष दवाओं का वितरण किया गया। इन विशेष शिविरों का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों को उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के लिए समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना था। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: ग्रामीण ईलाकों में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 421 लाभार्थियों का हुआ ईलाज दूरस्...