चाईबासा, सितम्बर 26 -- Chaibasa News: गुवा । गुवा थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ स्थित झा स्टोर में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। गुवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान चोरी की घटना में उनकी संलिप्तता सामने आने की बात कही जा रही है।

नाबालिग आरोपियों की पहचान पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों नाबालिगों में एक गुवा के सेवा नगर का रहने वाला है, जबकि दूसरा बड़ा जामदा क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान में से दो चॉकलेट की बोतल, 20 रुपये कीमत वाली तीन पेप्सी बोतल तथा 1 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

चोरी की घटना बताया जाता है कि झा स्टोर में चोरी की घटना के दौरान चोरों...