चाईबासा, नवम्बर 16 -- Chaibasa News: गुवा । भगवान बिरसा मुंडा की 152वीं जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के यूनियन कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई। इस दौरान संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मजदूरों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को आज पूरा देश धरती आबा के नाम से जानता है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकार, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर...