चाईबासा, सितम्बर 17 -- Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने बुधवार को नोवामुंडी स्थित पूर्व विधायक एवं झारखंड आंदोलनकारी मंगल सिंह बोबोंगा के आवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने बोबोंगा का हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड आंदोलन के दौर की पुरानी यादों, संघर्षों और आंदोलन के दौरान सामने आई चुनौतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के दौर में किए गए संघर्षों और उस समय के राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों से जुड़े अनुभवों को भी दोनों ने साझा किया। बातचीत के दौरान झारखंड आंदोलन से जुड़े विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ क्षेत्र की वर्तमान परिस्थि...