चाईबासा, सितम्बर 2 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र में जेटेया मोड़ से कोटगढ़ तक जाने वाली करीब 17 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब हर 10 मीटर की दूरी पर सड़क पर गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति में यह और भी खतरनाक हो गया है। यह सड़क क्षेत्र के 50 से अधिक छोटे-बड़े गांवों को जोड़ती है। इसी मार्ग से ग्रामीण बाजार, अस्पताल, प्रखंड कार्यालय और अनुमंडल मुख्यालय सहित अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचते हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण ग्रामीण रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं。

सड़क की पिछले हालत ग्रामीणों के मुताबिक इस सड़क का निर्माण करीब 15 से 20 वर्ष पहले हुआ था। इसके बाद नियमित...