चाईबासा, अक्टूबर 24 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची की ओर से 1 नवंबर को आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की तैयारियों को लेकर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक शामिल हुए।जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 10,470 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी, जिसमें 8,369 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों पालियों में कुल 18,839 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों को साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, प्र...