Chaibasa News: जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में चयनित हुए चाईबासा के दो तीरंदाज
चाईबासा, अक्टूबर 25 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गौरव की बात है कि तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, सिकुरसाई, चाईबासा के दो प्रतिभाशाली तीरंदाजों का झारखंड टीम में चयन हुआ है। केंद्र के योगेंद्र हेस्सा एवं सन्नी हेम्ब्रम का इंडियन राउंड बालक वर्ग में चयन किया गया है। दोनों खिलाड़ी 25 से 28 अक्टूबर 2026 तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित 40वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए केंद्र के सहायक प्रशिक्षक सुमित सिंकू को झारखंड तीरंदाजी टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। खिलाड़ियों के चयन के साथ प्रशिक्षक की नियुक्ति से प्रशिक्षण केंद्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर केंद्र के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.