चाईबासा, सितम्बर 14 -- Chaibasa News: चाईबासा। गोस्सनर इवेंजलिकल लूथेरान चर्च चाईबासा में युवाओं के लिए युवा दिशा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीईएल चर्च चाईबासा की ओर से किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके करियर, भविष्य की दिशा और व्यक्तिगत विकास के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशीष समद एवं विशिष्ट अतिथि मेंजस कुजूर ने करियर मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता को पहचानने, सही लक्ष्य निर्धारित करने तथा भविष्य के लिए बेहतर योजना बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान चाईबासा मंडली के चेयरमैन रेव्ह पीएस चंपिया ने युवाओं को आध्यात्मिक जीवन के महत्व के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- एनडब्ल्यू जीईएल चर्च में 50वीं गो...