चाईबासा, अक्टूबर 15 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में बुधवार, 14 अक्टूबर को जिला खेल पदाधिकारी मार्कस हेमरोम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा महोत्सव के आयोजन स्थल, प्रतियोगिताओं, प्रतिभागियों के पंजीकरण और निर्णायक मंडल के चयन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को करने का निर्णय लिया गया। वहीं, प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव 4 नवंबर 2026 को आयोजित होगा। जिला स्तरीय आयोजन के लिए महिला कॉलेज या टाटा कॉलेज, चाईबासा में से किसी एक स्थल का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम में 31 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव, पां...