चाईबासा, नवम्बर 21 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। जिला स्तरीय ईएलसी-2.0 प्रोजेक्ट के तहत आयोजित क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में जगन्नाथपुर के छात्र अभिजीत कुमार गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से जगन्नाथपुर क्षेत्र सहित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता की क्विज स्पर्धा में विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र अभिजीत कुमार गुप्ता ने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस उल्लेखनीय सफलता पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त (डीसी) ने अभिजीत को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी फोन के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अभिजीत की सफलता की खब...